भगवा झंडे जलाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

बैतूल। भगवा झंडे जलाकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में गंज थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार 10 जनवरी को लोहिया वार्ड निवासी बसंत साहू की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि हिंदू सम्मेलन के अवसर पर 9 जनवरी की रात नंदी चौक बाबा विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में लगाए गए भगवा झंडे अगले दिन सुबह प्रभात फेरी के दौरान गायब मिले। तलाश में 8 से 10 झंडे आधे जले हुए अवस्था में आटा चक्की के पास पाए गए। पुलिस ने धारा 299 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की। पूछताछ में तौफिक खान और मुशरफ खान ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Next Post

ईडी-ममता टकराव से बदली बंगाल की राजनीति, भाजपा सतर्क और टीएमसी आक्रामक

Sat Jan 10 , 2026
प्रवेश कुमार मिश्र नई दिल्ली। पिछले दिनों ईडी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच हुई नोंक-झोंक के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में अचानक नया मोड़ आ गया है. जहां एक तरफ टीएमसी इसे राजनीतिक संजीवनी के तौर पर इस्तेमाल करने में जुटी हुई है वहीं दूसरी […]

You May Like