जबलपुर: पाटन पुलिस ने आरछा-बेनीखेडा रोड पर घेराबंदी कर कार से ढुल रही शराब के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। जबकि दो भाग निकले। पुलिस ने परिवहन कर ले जायी जा रही 1008 पाव देशी शराब एवं ईनोवा कार जप्त कर ली है।पाटन थाना प्रभारी गोपिन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि सूचना मिली कि सिल्वर कलर की इनोवा कार एम पी 21 बी ए 0328 में तीन व्यक्तियों द्वारा अवैध शराब जबलपुर तरफ से लोड कर पाटन तरफ लाई जा रही है.
सूचना पर तत्काल बेनीखेडा तिराहा पर दबिश दी जहॉ इनोवा जबलपुर तरफ से काफी तेजी से आ रही थी, पुलिस द्वारा लगी बेरीकेडिंग को देखकर चालक इनोवा कार को बेनीखेडा- आरछा रोड तरफ अंदर ले जाकर तेजी से भागने लगा जिसका पीछा करते हुये ग्राम आरछा में पुलिया के पास आरछा-बेनीखेडा रोड पर घेराबंदी का कार को रूकवाया, कार से दो व्यक्ति उतरकर भागने में सफल हो गये.
घेराबंदी कर ब्रजेन्द्र शकवार 33 वर्ष निवासी शिव मंदिर के पास विवेक कालोनी, कंचनपुर आधारताल को पकड़ा गया। कार की तलाशी लेने पर कार की डिक्की एवं पैरदान के पास 1 लाख 800 रूपये की रखी मिली। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये इनोवा चालक को गिरफ्तार कर फरार गौरव चौहान व एक अन्य की तलाश जारी है।
