अमेरिका की सेना ने ईरान की छह बैलिस्टिक मिसाइलों को बीच रास्ते में ही मार गिराया : सेंटकॉम

अमेरिका की सेना ने ईरान की छह बैलिस्टिक मिसाइलों को बीच रास्ते में ही मार गिराया : सेंटकॉम

वॉशिंगटन, 06 जून (वार्ता/स्पूतनिक) अमेरिकी केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को होर्मुज जलडमरूमध्य और पड़ोसी खाड़ी देशों की ओर दागी गयी ईरान की कई बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही मार गिराया। सेंटकॉम के अनुसार, अमेरिकी बलों द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान के चार एकतरफा हमला करने वाले (आत्मघाती) ड्रोन मार गिराए जाने के बाद, ईरान ने कुवैत और बहरीन की ओर सात बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। सेंटकॉम ने दावा किया कि ईरान की छह मिसाइलों को रास्ते में ही नष्ट कर दिया गया, जबकि सातवीं मिसाइल लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। उसने यह भी कहा कि किसी भी अमेरिकी कर्मी को नुकसान नहीं पहुंचा।

कमान ने ईरान के उन दावों को भी खारिज कर दिया, जिनमें बहरीन स्थित अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के मुख्यालय को नुकसान पहुंचने की बात कही गयी थी। सेंटकॉम ने पुष्टि की कि अमेरिकी सेना ने गोरुक और केश्म द्वीप पर स्थित ईरान की तटीय निगरानी रडार साइटों पर हमले किये थे। इसके जवाब में ईरान ने यह कार्रवाई की।

 

 

.....

Next Post

कंगना रनौत ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के साथ ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्क्रीनिंग में भारत के अनदेखे हीरोज़ को किया सलाम

Sat Jun 6 , 2026
भुवनेश्वर, 05 जून (वार्ता) फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान अभिनेत्री कंगना रनौत और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने हेल्थकेयर क्षेत्र से जुड़े उन कर्मियों को सम्मानित किया, जो अक्सर सुर्खियों से दूर रहकर समाज की सेवा करते हैं। इस विशेष कार्यक्रम में नर्सों, वार्ड […]

You May Like