पानी की बोतल में छिपाकर ले जा रहा था एमडी ड्रग्स

भोपाल। अंतरराज्यीय बसों की चेकिंग के दौरान भोपाल पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा है. पुलिस ने आइएसबीटी के पास दिल्ली से नागपुर जा रही यात्री बस में तलाशी के दौरान करीब 970 ग्राम एमडी (मेथामफेटामिन) ड्रग्स बरामद की है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 2 करोड़ 25 लाख रुपये बताई गई है. पुलिस ने इस मामले में कर्नाटक निवासी एक मैकेनिकल इंजीनियर को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए ड्रग्स को पानी की बोतल में छिपाकर रखा था. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाख एएन निवासी कर्नाटक के रूप में हुई है. वह पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर है. बस में यात्रियों की जांच के दौरान एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली. इस दौरान उसके कब्जे से पानी की बोतल में छिपाकर रखी गई करीब 970 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली. पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
नेटवर्क और सप्लाई के स्रोत की जांच
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह ड्रग्स कहां से लेकर आया था और इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी. तस्करी में शामिल अन्य लोगों, खरीद-फरोख्त के नेटवर्क और परिवहन के रास्तों की भी जांच की जा रही है. पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है.

Next Post

जबलपुर में चाकूबाजी, FIR से मुख्य आरोपियों के नाम गायब होने का आरोप

Sun Nov 15 , 2026
जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र के कटरा में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर विवाद हो गया। आरोप है कि बदमाशों ने पहले युवक के साथ मारपीट की और फिर घर में घुसकर परिवार पर चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।इस हमले में महेश केवट और राज केवट घायल […]

You May Like