जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र के कटरा में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर विवाद हो गया। आरोप है कि बदमाशों ने पहले युवक के साथ मारपीट की और फिर घर में घुसकर परिवार पर चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।इस हमले में महेश केवट और राज केवट घायल हो गए। परिवार की महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई।
घटना 9 नवंबर की रात खेरमाई मंदिर के पास हुई थी।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर में केवल दो आरोपियों के नाम दर्ज किए, जबकि मुख्य आरोपियों के नाम शामिल नहीं किए गए।पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की और सभी आरोपियों के नाम एफआईआर में जोड़ने, गिरफ्तारी करने और सुरक्षा देने की मांग की है।
