अर्दिया (कुवैत), 23 सितंबर (वार्ता) भारत को एएफसी फुटसल एशियन कप 2026 क्वालीफायर के अपने दूसरे ग्रुप ए मुकाबले में कुशैन अल-मुतैरी हॉल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-10 से हार का सामना करना पड़ा।
भारत सोमवार को पहले हाफ के अंत में 1-6 से पीछे था। फुटसल टाइगर्स की शुरुआत विश्व रैंकिंग में 53वें स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया की तुलना में धीमी रही, जिसने किक-ऑफ के पाँच मिनट के भीतर ही अपना दबदबा बना लिया।
हालांकि इस नतीजे ने भारत को मुश्किल में डाल दिया है, लेकिन वे अभी भी दौड़ से बाहर नहीं हुए हैं। आज रात कुवैत और मंगोलिया के बीच होने वाले मैच में फुटसल टाइगर्स का भाग्य अधर में लटका हुआ है। कुवैत के ड्रॉ या जीत से भारत आधिकारिक तौर पर क्वालीफायर से बाहर हो जाएगा।
हालांकि, भारत का ध्यान अब 24 सितंबर को मंगोलिया के खिलाफ होने वाले आखिरी ग्रुप मैच पर है, जिसका लक्ष्य अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय फुटसल जीत हासिल करना है।
Next Post
भारत के खिलाफ मैच से पहले लिटन दास के चोटिल होने की आशंका
Tue Sep 23 , 2025
दुबई, 23 सितम्बर (वार्ता) बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास को भारत के खिलाफ सुपर 4 मुकाबले से पहले चोट लगने की आशंका है, क्योंकि 22 सितंबर को आईसीसी अकादमी ग्राउंड में प्रशिक्षण के दौरान उनकी पीठ में खिंचाव आ गया। लिटन को नेट्स में स्क्वायर कट लगाने की कोशिश करते […]

You May Like
-
4 months ago
मुरैना में दशहरा पर निकलेगा संघ का पथ संचलन
-
6 months ago
दुकान का शटर उचकाकर लाखों की चोरी
-
8 months ago
गुना में झमाझम बारिश,सडक़ें पानी से लबालब
