अंधेरे में पठा पौड़ी गांव, समाधान न मिलने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन; तहसील कार्यालय पर धरना

सिलवानी: ग्राम पठा पौड़ी के ग्रामीण घरेलू विद्युत एवं पेयजल समस्या को लेकर अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष पहुंचे। लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने पर आक्रोशित ग्रामीण तहसील कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की।धरने की सूचना पर विधायक देवेंद्र पटेल मौके पर पहुंचे और विद्युत कंपनी के अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि ग्राम पठा पौड़ी की विद्युत सप्लाई काट दी गई है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जबकि परीक्षा का समय नजदीक है।ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में नल-जल योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था, लेकिन आज तक टंकी से गांव में पानी की सप्लाई शुरू नहीं की गई है, जिससे योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि नियमित बिल नहीं दिए जाते, बल्कि रजिस्टर के माध्यम से जानकारी दी जाती है। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को जहां 100 रुपये मासिक बिल आना चाहिए, वहां 2 से 3 हजार रुपये तक के बिल थमाए जा रहे हैं। इससे गरीब उपभोक्ता मानसिक रूप से प्रताड़ित हैं और बिल जमा करने में असमर्थ हैं।ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव का एक विद्युत डीपी लगभग एक वर्ष से खराब पड़ा है, जिसे अब तक बदला नहीं गया है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्राम पठा पौड़ी में तत्काल विद्युत सप्लाई चालू की जाए, गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों से 100 रुपये प्रतिमाह बिल लिया जाए, सरचार्ज माफ किया जाए तथा नल-जल योजना की टंकी से ग्राम पंचायत द्वारा नियमित पानी की सप्लाई शुरू कराई जाए।

Next Post

रिश्तों का कत्ल: नशे में धुत युवक ने 80 वर्षीय ताई के साथ की दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Sat Jan 31 , 2026
​सिंगरौली: जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक नशाखोर युवक ने रिश्तों की मर्यादा को ताक पर रखते हुए अपनी ही 80 वर्षीय बुजुर्ग ताई के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। पुलिस ने तत्परता […]

You May Like