यशदीप शर्मा से जुड़े 70 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी ने की छापेमारी

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को चार जगहों दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर और मुंबई में यशदीप शर्मा और अन्य से जुड़े एक बड़ी बैंक धोखाधड़ी के मामले में छापे की कार्रवाई की।
यह कदम केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी के आधार पर ईडी द्वारा दर्ज प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) के बाद उठाया गया। सीबीआई ने यह मामला पंजाब एंड सिंध बैंक की शिकायत के बाद शुरू किया था। जांच एजेंसियों के मुताबिक यशदीप ने अपने परिजनों के साथ मिलकर कथित तौर पर लगभग 70 करोड़ रुपये के बैंक ऋण और धन की हेराफेरी की।
ईडी ने कहा कि आरोपियों ने यशदीप के मालिकाना हक और नियंत्रण वाली विभिन्न संस्थाओं को कर्जे की बड़ी राशि भेजी थी। ये संस्थाएं कथित तौर पर किसी भी वास्तविक कारोबार में शामिल नहीं थीं। इससे इशारा मिलता है कि बैंक के कर्जे से मिले पैसे का गलत इस्तेमाल किया गया।
ईडी ने जिन जगहों पर छापेमारी की है, वे यशदीप के करीबियों से जुड़े लोगों की है। इस तलाशी का मकसद धोखाधड़ी से मिले धन को रफादफा और गलत इस्तेमाल के सुबूत जुटाना है।

Next Post

सोशल मीडिया पर महिलाओं से दोस्ती कर निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

Tue Oct 14 , 2025
नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (वार्ता) पश्चिमी दिल्ली जिला पुलिस की साइबर थाना टीम ने एक ऐसे साइबर ठग को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया पर महिला बनकर महिलाओं से दोस्ती करता था और बाद में उनकी निजी तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन वसूली करता था। […]

You May Like