कुमाऊं में मौसम का मिजाज बिगड़ा, हिमपात, बारिश के चलते ठिठुरन बढ़ी

नैनीताल, 12 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड के कुमाऊं में रविवार को मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ है जबकि शेष इलाकों में बारिश के चलते तापमान नीचे चला गया है।

नैनीताल में भी मौसम का आज दूसरा हिमपात हुआ है। नैनीताल में देर रात मौसम ने करवट ले ली थी। अल सुबह बरसात के साथ ऊंची चोटियों पर हिमपात देखने को मिला।

किलबरी, पंगोट, स्नोव्यू, चाइना पीक, रामगढ़, मुक्तेश्वर आदि ऊंचाई वाले इलाकों में अच्छा हिमपात की सूचना है। हिमपात के चलते बारापत्थर-पंगोट मोटर मार्ग बंद हो गया।

जिला प्रशासन की ओर से मार्ग को खोलने के लिये जेसीबी मशीन लगायी गयी है। हिमपात के चलते पहाड़ी इलाकों में तापमान काफी नीचे चला गया है। इससे आम जनजीवन पर असर पड़ा है। बागेश्वर जिले में भी मौसम ने करवट ली है। यहां भी हाड़मास कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार बागेश्वर, कपकोट और गरूड़ तहसीलों से सुबह से ही बारिश हो रही है।

कपकोट के बघर क्षेत्र में हिमपात हुआ है। जिससे यहां ठंड का सितम देखेने को मिल रहा है। हालांकि यहां किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।

सीमांत पिथौरागढ़ जिले में भी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। यहां भी ऊंचाई वाले इलाकों में अच्छा खासा हिमपात हुआ है। मुनस्यारी में ऊंची चोटियों ने बर्फ की सफेट चादर ओढ़ ली है। साथ ही सभी तहसीलों में बारिश होने की सूचना है।

 

Next Post

नितिन गडकरी को पसंद आयी कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी'

Sun Jan 12 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ बेहद पसंद आयी है और उन्होंने लोगों से इस फिल्म को देखने का आग्रह किया है। श्री गडकरी ने शनिवार को […]

You May Like

मनोरंजन