बालाघाट जिले में 15 लीटर देशी शराब और 1800 किलोग्राम लाहन जप्त

बालाघाट, 28 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के जागपुर गांव और कोसमटोला गांव में आज आबकारी टीम ने छापा मार कर 15 लीटर देशी शराब और 1800 किलोग्राम लाहन जप्त किया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना पर आज आबकारी विभाग की टीम ने आज जिले के जागपुर में स्थित जंगल में छापा मारा। यहाँ अलग अलग स्थानों पर नाला किनारे ड्रमों में भरा हुआ लगभग 600 किलोग्राम लाहन मिली, जिस जप्त कर लिया गया। जप्त लाहन के सेंपल लेकर शेष लाहन को मौके पर नष्ट किया गया। इस संबंध में दो प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए है।

इसी प्रकार जिले के वारासिवनी में कोसमटोला गांव में अलग-अलग स्थानों से लगभग 1200 किलोग्राम महुआ लाहन और 15 लीटर देशी शराब जप्त की गई। जप्त लाहन का सेंपल लेकर शेष लाहन को नष्ट किया गया। यहाँ दो प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। दोनों गांवों के अलग-अलग स्थानों से जप्त सामग्री का बाजार मूल्य एक लाख 80 हजार रुपए बताया गया है।

Next Post

इंदौर कलेक्टर ने पांच बदमाशों को किया जिलाबदर

Fri Feb 28 , 2025
इन्दौर, 28 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के इंदौर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष सिंह ने पांच बदमाशों को जिलाबदर कर दिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए खुडैल थाना क्षेत्र के दुधिया गांव के निवासी लाला उर्फ आनन्द […]

You May Like