एयरटेल के निदेशक शिवन भार्गव ने दिया इस्तीफा

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (वार्ता) देश की अग्रणी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल के निदेशक (कस्टमर एक्सपेरियंस) शिवन भार्गव ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है और तीन-चार महीने बाद वह कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधन का हिस्सा नहीं रहेंगे।

श्री भार्गव ने भारती एयरटेल लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शाश्वत शर्मा के नाम सौंपे अपने इस्तीफे में लिखा है कि वह ”संगठन के बाहर अपने पेशेवर लक्ष्यों की तलाश” के लिए उत्सुक हैं, और इसलिए पद छोड़ रहे हैं।

उन्होंने दो बार में कंपनी के साथ 15 साल के अपने जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि एक टीम के रूप में उन्होंने जो काम किया है उसके लिए वह काफी गौरवान्वित हैं।

Next Post

दिल्ली में 1500 घाटों पर होगा छठ महापर्व का आयोजन: सचदेवा

Wed Oct 22 , 2025
नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली सरकार आगामी छठ महापर्व के लिये राजधानी में अनेक स्थानों पर 1500 कृत्रिम घाटों का निर्माण कर रही है। दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेखा गुप्ता […]

You May Like