बालिका को भगाने वाला जीजा गिरफ्तार

जबलपुर: नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले जीजा को जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार है। पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भावना मरावी व पुलिस उप अधीक्षक अंकिता सुल्या जबलपुर के मार्गदर्शन मे स्पेशल टीम गठित कर रेलवे स्टेशन जबलपुर के सीसीटीव्ही फुटेज एवं मोबाइल की लोकेशन के आधार पर तलाश करते हुये खानपुर जिला समस्तीपुर बिहार से बालिका को थाना लाकर पुलिस की पूछताछ में बताया कि रिश्ते के जीजा मोहम्मद असफी पिता मोहम्मद कैसर आलम उम्र. 22 वर्ष निवासी सुरोल पोस्ट थाना खानपुर जिला समस्तीपुर (बिहार) के द्वारा बहला फुसलाकर ले जाना एवं दुष्कर्म करना बताया गया। यह घटना 15 अप्रैल की बताई जा रही है।

जहाँ मो. सलाउद्दीन उर्फ नन्हे पिता मोजीकू रहमान उम्र 37 निवासी 142 मैसोढा सिकरहना थाना कुंण्डवा चैनपुर जिला पूर्वी चंपारन (बिहार) ने थाने मे रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि ट्रेन 22554 लोकमान्य तिलक रक्सौल एक्सप्रेस के जनरल कोच मे लोकमान्य तिलक से बरगिनिया की यात्रा कर रहे थे इस दौरान उनकी नाबालिग पुत्री उम्र 14 वर्ष को उसके रिश्ते का जीजा रेलवे स्टेशन जबलपुर से उतारकर बहला फुसलाकर ले गया था जिसे जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त कार्यवाही मे जीआरपी थाना जबलपुर से संजीवनी राजपूत, बीसी उद्दे, नंदकिशोर, आरक्षक रहीश मंसूरी महिला आरक्षक गुरजीत कौर, मनिषा आस्था का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Next Post

जारी है विशेष रेलगाड़ियों की लेटलतीफ़ी

Sat May 2 , 2026
जबलपुर: तेज धूप और गर्मी के चलते जहां प्लेटफॉर्म पर बैठना मुश्किल हो गया है, वहीं स्पेशल ट्रेनों का लेटलतीफी जारी है, जिससे यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। जबलपुर स्टेशन पर स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी इतना ज्यादा हो गई है कि कई गाडिय़ां 25 घंटे तक विलंब […]

You May Like