एप्पल का तिमाही मुनाफा 86 प्रतिशत बढ़ा, भारत में रिकॉर्ड बिक्री

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिकी टेक कंपनी एप्पल ने जुलाई-सितंबर में शुद्ध लाभ में 86 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और भारत में तिमाही राजस्व का रिकॉर्ड बनाया।
एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक ने गुरुवार को चौथी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के परिणामों की घोषणा करते हुए कहा, “बहुत से बाजारों में हमारा राजस्व बढ़ा है और 10 से अधिक बाजारों में हमने चौथी तिमाही का नया रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें अमेरिका, कनाडा,लातिन अमेरिका,पश्चिमी यूरोप, पश्चिम एशिया, जापान, कोरिया और दक्षिण एशिया शामिल हैं। हमने उभरते हुए बाजारों भी चौथी तिमाही का रिकॉर्ड बनाया है। भारत में अब तक की किसी भी तिमाही का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया है।”
उन्होंने भारत और संयुक्त अरब अमीरात में नये पिछले कुछ समय में नये स्टोर खोलने का भी उल्लेख किया।
तिमाही के दौरान आईफोन की बिक्री 49 अरब डॉलर पर रही जो सालाना आधार पर छह प्रतिशत अधिक है। इसमें आईफोन 16 सीरीज का सबसे अधिक योगदान रहा।
एप्पल के मुख्य वित्तीय अधिकारी केवन पारेख ने बताया कि भारत में आईफोन की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गयी। वर्ल्ड पैनल के सर्वे का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका, जापान, चीन के शहरी इलाकों, ब्रिटेन, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया में आईफोन सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल रहे।
तिमाही के दौरान (सेवा और उत्पाद मिलाकर) एप्पल की कुल बिक्री 10,246.6 करोड़ डॉलर रही। पूरे साल के दौरान बिक्री 41,616.1 करोड़ डॉलर दर्ज की गयी जो 6.42 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।
तिमाही के दौरान कंपनी का कुल मुनाफा 2,746.6 करोड़ डॉलर और पूरे साल में 11,201 करोड़ डॉलर रहा जो क्रमशः 86.39 प्रतिशत और 19.5 प्रतिशत की वृद्धि है।

Next Post

डीपीएस निगाही के पूर्व छात्र अरहान अहमद ने नीदरलैंड में लहराया भारत का परचम

Fri Oct 31 , 2025
सिंगरौली: दिल्ली पब्लिक स्कूल निगाही के पूर्व छात्र अरहान अहमद ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाते हुए नीदरलैंड के रोस्ट्रम शहर में आयोजित मीनू CO2 चैलेंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसकी जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य सुखवंत सिंह थापर में बताया कि इस प्रतियोगिता […]

You May Like