रील बनाने 80 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ा युवक, इलाके में मचा हड़कंप

शिवपुरी: शहर में एक युवक दौड़कर 80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसे टंकी पर देख इलाके में हड़कंप मच गया। उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए। स्थानीय लोगों को आशंका थी कि युवक आत्महत्या के लिए ऊपर चढ़ा है। लोगों ने अफरा तफरी में नगर पालिका को सूचना दी। मौके पर नगर पालिका की टीम की पहुंची और युवक को नीचे उतरने को कहा। जब वह नीचे उतरा तो उसका जवाब सुनकर लोगों के होश उड़ गए।

शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 15 फतेहपुर क्षेत्र में 80 फीट पानी की ऊंची टंकी है। यहां पर एक युवक रील बनाने के लिए ऊपर चढ़ा था लेकिन स्थानीय लोगों को लगा की सुसाइड करने के लिए चढ़ा है। नगरपालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और युवक को बातचीत में उलझा कर आवाज लगाकर उसे नीचे उतारा। काफी देर तक चली समझाइश के बाद नीचे आए युवक से पूछताछ की गई।

युवक का नाम अभिषेक रावत है, जो कोलारस तहसील के बांगरोद गांव का रहने वाला है। वर्तमान में शिवपुरी शहर के नवाब साहब रोड पर रहता है दो वार्ड क्रमांक 15 का ही एक हिस्सा है। उससे पूछताछ की तो बताया कि वह तो रील बनाने के लिए ऊपर चढ़ा था।अभिषेक रावत ने बताया कि वह तो केवल सेल्फी और रील बनाने के लिए टंकी पर चढ़ा था। आत्महत्या या अन्य कोई इरादा नहीं था। पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया गया। वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने इस पर नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि आजकल युवा सोशल मीडिया पर छाने के लिए तमाम तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। जिला प्रशासन से मांग की है कि शहर में नगर पालिका की जो बड़ी-बड़ी टंकियां हैं उन पर सुरक्षा व्यवस्था के आवश्यक इंतजाम किए जाएं।

Next Post

शटरिंग डाल रहे मजदूरों को लगा करंट, एक की मौत, एक झुलसा

Fri Oct 10 , 2025
श्योपुर: ढोढर थाना क्षेत्र के ग्राम माधो का डेरा में सुबह एक निर्माणाधीन मकान की छत की शटरिंग डालते समय बड़ा हादसा हो गया। मकान के पास से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन मजदूरों के संपर्क में आ गई, जिससे दोनों को जोरदार करंट लगा। हादसे में एक मजदूर […]

You May Like