
जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत करौंदा नाला के पास गौ तस्करी करते एक लोडिंग वाहन को पकड़ा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन चालक और परिचालक वाहन और गायो को छोडक़र भाग निकले। गुस्साएं लोगों ने लोडिंग वाहन में पथराव कर कांच तोड़ दिए। गायो को सुरक्षित एक डेरी भेजा गया जबकि वाहन को पुलिस जब्त कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक विकास साहनी निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सुभाष नगर महाराजपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी मोबाइल दुकान हैं इसके साथ ही वे गौ सेवा का काम करता हैं। शाम करीबन 5 बजे मोबाइल दुकान बंद कर घर जा रहा था तभी छौटी खैरी करौंदा नाला के पास लकी उसरेठे एवं शरद मिश्रा दोनों मिले तो वे रूक गया तभी वहा पर देखा एक लोडिग वाहन क्रमांक एमपी 21 जेडडी 4745 का चालक एवं उसका एक साथी अपने साथ गाडी में दो गाय कूरता पूर्वक बाँध कर ले जा रहा था। वाहन को रोका गया। वाहन में गायो को ले जाने के सम्बंध में कोई अनुमति पूछा तो वाहन चालक ने ऐसी कोई अनुमति नहीं होना बताया। जिसके बाद पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। सूचना पर पहुंची तो चालक और उसका साथी चमका देकर वाहन और गायो को छोडक़र भाग निकले। जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और लोडिंग वाहन में पथराव कर तोडफ़ोड़ कर दी।
