महिला को दी जान से मारने की धमकी

इंदौर:तिलकनगर थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में नाम लेने की रंजिश को लेकर एक युवक ने महिला के घर पहुंचकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी.
थाना प्रभारी मनीष लोधी ने बताया कि स्कीम नंबर 140 पिपलियाहाना में रहने वाली ज्योति जोठे ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी यश उर्फ डॉन शर्मा उसके घर पहुंचा. आरोपी ने महिला से अभद्र व्यवहार करते हुए कहा कि चोरी के मामले में उसका नाम क्यों लिया. इसके बाद उसने महिला और उसके पति को जान से खत्म करने की धमकी दी. आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

बाल्टिक देशों ने यूक्रेन को ड्रोन हमलों के लिए हवाई क्षेत्र उपलब्ध कराया : रूस

Sat Jul 4 , 2026
मॉस्को 04 जुलाई (स्पूतनिक/वार्ता) रूस के उप विदेश मंत्री मिखाइल गलुजिन ने आरोप लगाया है कि बाल्टिक देशों ने रूस के बुनियादी ढांचे पर हमले करने वाले यूक्रेनी ड्रोन के लिए अपना हवाई क्षेत्र उपलब्ध कराया है। श्री गलुजिन ने स्पुतनिक से बातचीत में कहा कि रूस के पास ऐसे […]

You May Like