
मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ा जब सुनेत्रा पवार ने राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राजभवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में राज्यपाल ब्रह्मदत्त ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे विशेष रूप से उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह भावुक क्षणों का भी गवाह बना, सुनेत्रा पवार ने कार्यक्रम की शुरुआत और समापन अपने दिवंगत पति अजीत पवार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देकर की।
सुनेत्रा पवार का मंत्रिमंडल में शामिल होना राज्य के भावी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
