बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार देना भी आवश्यक 

कुक्षी।दूरदराज से एजुकेशन के लिए इंदौर में अध्यनरत समाज की युवा पीढ़ी के विधार्थियो को सही मार्गदर्शन और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के साथ उनका समाज से जुड़ाव बना रहे. इस उद्देश्य को लेकर श्रीदशा वैष्णव पोरवाड़ समाज की इंदौर इकाई के प्रतिनिधि मंडल का यहां आगमन हुआ.दाताहरी पब्लिक स्कूल में सौहार्दपूर्ण पूर्ण वातावरण में आयोजित बैठक आयोजित हुई इसमें अध्ययनरत बच्चों के लिए हॉस्टल,कोचिंग, काउंसलिंग आदि के साथ शहर की चकाचौध भरी आबोहवा में युवाओं के भटकाव की संभावनाओं के चिंतन के साथ शिक्षा समिति के गठन के साथ अनेक सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया. कार्यक्रम को सम्बोधित करते युवा उद्योगपति एवं समाजसेवी प्रवीण गुप्ता नें कहा की शिक्षा प्राप्त करने के लिए एजुकेशन हब इंदौर की और रुख करने वाले बच्चों औरउनके परिजनों को सामाजिक सहायता भी प्राप्त हो इसके लिए सामाजिक स्तर पर मजबूत शिक्षा समिति का गठन आवश्यक है.जिससे विधार्थियो और उनके परिजनों को आवश्यक स्थिति में शिक्षा समिति का सहयोग प्राप्त हो.श्री गुप्ता नें समाजजनों से सहयोग का आह्वान करते हुए कहा की समाज नें हम सबको बहुत कुछ दिया है,अब हमारी बारी है हम भी समाज को कुछ लोटाये जिससे समाज के युवाओं को सही दिशा मिल सके।

इंदौर समाज के अध्यक्ष राजेश गुप्ता नें शिक्षा समिति के उद्देश्य को विस्तार से बताते हुए कहा की बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देना भी आवश्यक है जिससे युवा सकारात्मक दिशा में आगे बढ़कर समाज को गौरवान्वित करें।

शासकीय सेवा के साथ सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय आरटीओ अधिकारी राजेश गुप्ता एवं ऊर्जावान युवा समाजसेवी अनिल गुप्ता,ओमप्रकाश गुप्ता, निलेश गुप्ता नें कहा की समाज के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित और सुदृढ़ बनाने की दिशा में हम सभी समाजजनों को एकत्रित होकर चिंतन कर शीघ्र कार्ययोजना को मूर्तरूप देना होगा.युवाओं सही मार्गदर्शन ही सही मायने में समाज सेवा के उद्देश्य को पूर्ण करता है।

कार्यक्रम को समाज के स्थानीय अध्यक्ष उत्सवलाल गुप्ता एवं दाताहरी पब्लिक स्कूल के प्रेसिडेंट वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र सेठ गुप्ता,आलीराजपुर के युवा समाजसेवी पिंटू गुप्ता नें भी सम्बोधित करते हुए टीम के इस अभिनय प्रयास की सराहना की।

Next Post

ग्वालियर से भोपाल-इंदौर तक जांची जाएगी घी की शुद्धता, दिए कड़े निर्देश

Tue Jul 8 , 2025
ग्वालियर। घी की शुद्धता को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के निर्देश पर जुलाई माह में पूरे प्रदेश में घी की गुणवत्ता की जांच का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। खास बात यह है कि यह सैंपल सीधे भोपाल और इंदौर […]

You May Like