भोपाल: अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र एक छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी युवक ने छात्रा से एक साल पहले दोस्ती की. इसके बाद आरोपी लगातार छात्रा, जब नाबालिग थी तब से उसका शारीरिक शोषण करता आ रहा है. पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ उससे मारपीट करने का भी आरोप लगाया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक 18 वर्षीय छात्रा एक कालेज में पढ़ाई करती है. करीब एक साल पहले आरोपी अरुण धानक से उसकी दोस्ती एक होटल में हुई. आरोपी उसी होटल का कर्मचारी है और उस दौरान छात्रा की उम्र 17 साल थी. छात्रा को झांसे में लेकर आरोपी ने उससे शारीरिक संबंध बनाये. पीड़िता का आरोप है कि अरुण ने उस समय निजी फोटो और वीडियो भी अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिए. हाल ही में आरोपी ने पीड़िता के घर पहुंचकर किसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट भी की. आरोपी की हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने अरुण के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. मामले की शिकायत पुलिस में होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.
