सारनी:नगर पालिका परिषद सारनी एक बार फिर चर्चाओं में है। परिषद की ओर से आत्मनिर्भर भारत एवं जीएसटी रिफॉर्म पर विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें दोनों प्रस्तावों पर बिना किसी विरोध के सहमति बन गई।
जानकारी के अनुसार, एक पार्षद ने अपने वार्ड में घटिया निर्माण का आरोप लगाया था, लेकिन परिषद की बैठक में इस मुद्दे पर किसी ने भी सवाल नहीं उठाया।
दिलचस्प बात यह भी है कि कांग्रेस समर्थित नपा अध्यक्ष श्रीमती आशा भारती ने भाजपा के 23 पार्षदों के बावजूद अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया था।
इस बार भाजपा नपा अध्यक्ष भी अपना कार्यकाल सुरक्षित रखने के लिए सभी पार्षदों को साधे रखने की रणनीति पर काम कर रही हैं।
