पति और बच्चों को छोड़कर चली गई महिला, बोली अब हलवाई के साथ रह रही हूं

गंजबासौदा: स्टेशन क्षेत्र की एक बस्ती में रहने वाली महिला अपने तीन छोटे बच्चों और पति को घर में सोता हुआ छोड़कर अचानक लापता हो गई। सुबह जब पति जागा तो पत्नी को घर में न पाकर उसने पूरे नगर के मोहल्लों और बस्तियों में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।कई दिनों की तलाश के बाद जब वह राजेंद्र नगर वार्ड पहुंचा, तो उसे अपनी पत्नी दिखाई दी।

पति ने उसे घर चलने को कहा, लेकिन महिला ने साफ इंकार करते हुए कहा मैं अब तुम्हारे साथ नहीं रह सकती, यहां एक हलवाई के साथ रह रही हूं, बच्चों को तुम ही संभालो।बेबस मजदूर पति अब अपने छोटे बच्चों के पालन-पोषण की चिंता में परेशान है। उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी, पर पुलिस का कहना है कि महिला यदि स्वयं पति के साथ नहीं रहना चाहती तो वे जबरदस्ती नहीं कर सकते। इस बीच पति न्याय और अपने परिवार के लिए भटक रहा है।

Next Post

NH44 जबलपुर-नागपुर मार्ग पर जाम, सुकतरा में सड़क पर रखा शव

Sat Oct 25 , 2025
सिवनी। शुक्रवार रात सुकतारा में हुए एक दर्दनाक कार हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु के उपरांत आज सुबह शनिवार को मृतक के परिजनों और आक्रोशित गांव वालों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 (NH-44) पर चक्का जाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा कल देर रात उस वक्त […]

You May Like