सड़क सुरक्षा का पाठ: बच्चों ने ली यातायात नियम निभाने की शपथ

इंदौर: शहर में सुगम, सुरक्षित और अनुशासित यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस की एजुकेशन विंग लगातार स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम चला रही है. इसी क्रम में शहर के एक कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई.कार्यशाला में सहायक पुलिस आयुक्त मनोज कुमार खत्री ने छात्र-छात्राओं को नाबालिग द्वारा वाहन न चलाने, सड़क पर सावधानी बरतने, हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता, यातायात सिग्नल व संकेत बोर्ड की पहचान, रोड मार्किंग और अन्य सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तार से जानकारी दी.

उन्होंने प्रजेंटेशन के माध्यम से उदाहरण देकर बताया कि नियमों का पालन न केवल खुद की, बल्कि दूसरों की भी जान बचा सकता है. कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और स्टाफ ने सामूहिक रूप से यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली. विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की बात कही.

Next Post

अमेरिका में 'वीजा अवधि' 'लांघी' तो 'भरने होंगे' '15,000 डॉलर' तक के 'बॉन्ड', क्या 'बढ़ेगी' 'भारतीयों' की 'मुश्किलें'?

Tue Aug 5 , 2025
‘ट्रंप’ की ‘नई पॉलिसी’, ‘वीजा ओवरस्टे’ पर ‘कड़ी कार्रवाई’, ‘पायलट प्रोग्राम’ जल्द ‘शुरू’, क्या ‘भारत’ होगा ‘टारगेट’? वॉशिंगटन, 05 अगस्त 2025: अमेरिका ने वीज़ा नियमों को और सख्त करते हुए एक नई नीति की घोषणा की है, जिसके तहत कुछ देशों के नागरिकों को पर्यटक और बिजनेस वीज़ा के लिए […]

You May Like