मुंबई, मंगलवार को सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा चढ़कर 73,800 के पार पहुंचा, जबकि निफ्टी 23,200 के ऊपर कारोबार करता दिखा। रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही।
वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बावजूद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। घरेलू निवेशकों की खरीदारी के दम पर सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा उछल गया, जबकि निफ्टी 23,200 के स्तर के ऊपर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रियल्टी, बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली, जबकि आईटी सेक्टर दबाव में रहा।
