हल्दी और तेल चढे दूल्हे की मौत,5 मई को थी शादी

शिवपुरी: जिले के पोहरी अनुविभाग के भटनावर गांव में तेल और हल्दी चढे दूल्हे की आकस्मिक मौत हो गई। इस मौत से जहां 2 परिवारो मे मातम का माहौल है वही भटनावर गांव के लोग इस खबर के बाद आहत है। जानकारी मिल रही है कि मृतक युवक की 5 मई को शादी थी और इसी कारण घर मे शादी से पूर्व की जाने वाली रस्मे शुरू हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार भटनावर गांव मे रहने वाले कुलदीप नामदेव उम्र 30 साल की 5 मई की शादी थी। युवक भटनावर मे किराने की दुकान करता था। घर मे शादी होने के कारण घर मे शादी की रस्म शुरू हो चुकी थी। घर मे मेहमान आना भी शुरू हो चुके थे। कल शुक्रवार शाम लगुन कार्यक्रम था,जिसको खुशी खुशी सपन्न कराया गया। भटनावर गांव के सरंपच सजंय अवस्थी ने बताया कि शाम को कुलदीप अपने घर मे ही था।

अचानक से पेट दर्द हुआ और घवराहट होने लगी, परिजनो ने स्थानीय डॉक्टरो से चैकअप कराया तो डॉक्टर ने कहा कि तत्काल कुलदीप को शिवपुरी ले जाओ। कुलदीप के भाई और पडौसी उसे एक कार से फोरव्हीलर से सिद्धी विनायक हॉस्पिटल ले गए,जहां डॉक्टरो ने उसके चैकअप के बाद उसको मृत घोषित कर दिया।कुलदीप की मौत भटनावर से शिवपुरी लाते समय हो गई थीं। कुलदीप इससे पहले स्वस्थ था। माना जा रहा है कुलदीप का सडनली हार्ट फैल हुआ है। इस कारण उसकी तत्काल मोत हो गई। कोरोना काल के बाद देश भर में ऐसे युवको के हार्टफैल होने की खबरे मिल रही है।

Next Post

सिंधिया स्कूल परिसर में आग

Sat May 3 , 2025
ग्वालियर: देश के सबसे बड़े पब्लिक स्कूलों में शुमार ग्वालियर किले पर स्थित सिंधिया स्कूल के मैदान में आज सुबह बिजली की लाइन टूटने से आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाक किसी तरह हादसे को टाला। इस स्कूल में देश के कई बड़े नेताओं, बोलीवुड स्टार्स […]

You May Like