राजा मर्डर: सोनम की उलटी तस्वीर लगवाने वाला पंडित लापता, मां बोली बेटे पर हुई तंत्र क्रिया

इंदौर: हनीमून मर्डर केस में नया मोड़ सामने आया है। राजा रघुवंशी के परिवार ने सोनम और उसके परिवार पर तांत्रिक क्रिया का आरोप लगाया है। राजा की माँ का कहना है कि सोनम ने पहले कामाख्या देवी के दर्शन किए और फिर ग्यारस के दिन गर्दन पर वार कर राजा की हत्या कर दी।परिवार का आरोप है कि सोनम के परिवार ने राजा की गुमशुदगी के दौरान किसी भी तरह की तंत्र क्रिया नहीं की, लेकिन जब सोनम लापता हुई, तो उसी पंडित की सलाह पर उसकी तस्वीर उलटी टांगी गई।

यही पंडित पहले सोनम-राजा की पत्रिका मिलाकर विवाह भी करवा चुका था, जो अब संदिग्ध रूप से लापता बताया जा रहा है।राजा के भाई विपिन ने मेघालय की जनता और सरकार से माफी मांगी है, क्योंकि गुमशुदगी के वक्त परिवार ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे।

Next Post

सरकारी पैसा भेजने के नाम पर ठगी

Thu Jun 12 , 2025
जबलपुर :संजीवनीनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक की पत्नी के खाते में शासकीय सहायता राशि भेजने के नाम साइबर ठग ने धोखाधड़ी करते हुए खाते से पैसे उड़ा लिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक दीनदयाल नामदेव संजीवनीनगर गढा ने शिकायत की कि वर्तमान […]

You May Like