आजाद समाज पार्टी ने 15 को ग्वालियर में ईंट से ईंट बजाने की धमकी दी

ग्वालियर। सर्वोच्च न्यायालय के सीजेआई बीआर गवई पर हुए हमले ओर ग्वालियर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में आजाद समाज पार्टी..भीम आर्मी ने 15 अक्टूबर को ग्वालियर में बड़ा आंदोलन करने और बहुजन समाज के महापुरुषों का अपमान करने वालों का मुंह काला और जूते की माला पहनाने वाले को एक लाख रुपए का इनाम देने का ऐलान किया है। बीते दिनों हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अनिल मिश्रा द्वारा अंबेडकर को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज दलित संगठन और आजाद समाज पार्टी ने आज यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह ऐलान किया कि जो लोग बहुजन समाज के महापुरुषों को लेकर अपनी भाषा की मर्यादा को तोड़ेंगे तो उन्हें आजाद समाज पार्टी सबक सिखाने का काम करेगी। इसी क्रम में 15 अक्टूबर को ग्वालियर में उन्हें जूतों की माला पहनाकर ईंट से ईंट बजाने का काम किया जाएगा और जब चंद्रशेखर आजाद आएंगे तो लाखों की संख्या में लोग ग्वालियर में जुटेंगे। आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एडवोकेट और सीजेआई पर जूता फेंकने वालों का जो मुंह काला कर जूतों की माला पहनाएगा, उसे एक लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।

Next Post

दिल्ली में गडकरी से मिले सांसद भारत सिंह

Thu Oct 9 , 2025
*डबरा में ईस्टर्न बायपास और सर्विस रोड के निर्माण की मांग* ग्वालियर । सांसद भारत सिंह कुशवाह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से गुरुवार को दिल्ली में भेंट कर डबरा में ईस्टर्न बायपास के निर्माण की जल्द स्वीकृति देने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री के साथ […]

You May Like