इंदौर: तुकोगंज की बेकरी गली में कुएं के पास स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेल रहे चार लोगों को पुलिस ने रात की गश्त के दौरान दबोच लिया. मुखबिर की सूचना पर पहुंची टीम ने घेराबंदी कर सभी को मौके से पकड़ा. उनके पास से 2100 रुपए और 52 ताश के पत्ते मिले.
थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि कार्रवाई में रोशन सिंह उम्र 36 साल, चंचल उम्र 26 साल, विकास उम्र 32 साल और हर्ष उम्र 23 साल पकड़े. चारों अलग अलग इलाकों के रहने वाले हैं, कार्रवाई देर रात की. पुलिस ने जब्ती के बाद चारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. मामले में यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी यहां नियमित रूप से जुआ खेलने के लिए जुटते थे या उस रात ही मौके पर पहुंचे थे.
