इजरायल का दावा: ईरान के खुफिया मंत्री खतीब मारे गये

इजरायल का दावा: ईरान के खुफिया मंत्री खतीब मारे गये

तेल अवीव, 18 मार्च (वार्ता) इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने दावा किया है कि ईरान की राजधानी तेहरान में रात भर किए गए इजरायली हवाई हमले में ईरानी खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब मारे गए हैं। इजरायली अखबार टाइम्स ऑफ इजरायल ने यह जानकारी दी है। रक्षा मंत्री ने एक सुरक्षा समीक्षा बैठक के दौरान यह भी संकेत दिया कि आज सभी मोर्चों पर “चौंकाने वाली जानकारी” मिल सकती है।

रक्षा मंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, श्री काट्ज़ ने कहा कि ईरान और लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ चलाए जा रहे युद्ध की तीव्रता बढ़ाई जा रही है। उन्होंने पुष्टि की कि रात के समय किए गए हमलों में ईरानी खुफिया मंत्री खतीब को मार दिया गया है। रक्षा मंत्री ने चेतावनी दी है कि आज होने वाली कार्रवाई से ईरान के खिलाफ चल रहे संघर्ष में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

श्री काट्ज़ ने कहा कि उन्होंने और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) को किसी भी वरिष्ठ ईरानी सैन्य या राजनीतिक अधिकारी को खत्म करने के लिए पूर्ण अधिकार दे दिए हैं। उन्होंने बताया कि अब ऐसे ऑपरेशनों के लिए सेना को भविष्य में किसी अतिरिक्त मंजूरी की आवश्यकता नहीं होगी।

Next Post

शीर्ष नेताओं की हत्या के बाद ईरान ने इज़रायल पर जवाबी हमले किए

Wed Mar 18 , 2026
तेहरान/तेल अवीव, 18 मार्च (वार्ता) ईरान ने बुधवार को इजरायल पर ताजा हमले करते हुए अपने शीर्ष नेताओं की हत्या का बदला लेने की घोषणा की है। vतड़के तेल अवीव और यरुशलम में प्रत्यक्षदर्शियों ने आकाश में चमक देखे जाने की सूचना दी, जिनमें तेल अवीव के ऊपर क्लस्टर म्युनिशन […]

You May Like