युवा फैशन मार्केटिंग प्रोफेशनल पंखुरी सोनी उद्गम विमेन अचीवर अवॉर्ड

युवा फैशन मार्केटिंग प्रोफेशनल पंखुरी सोनी उद्गम विमेन अचीवर अवॉर्ड

नयी दिल्ली, 5 मार्च (वार्ता) फैशन मार्केटिंग प्रोफेशनल पंखुरी सोनी को वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित उद्गम विमेन अचीवर अवॉर्ड के लिए चुना गया है। गुरुवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार गांधीनगर (गुजरात) स्थित उद्गम चैरिटेबल ट्रस्ट ने सुश्री सोनी को यंग अचीवर श्रेणी में यह सम्मान देने की घोषणा की है। यह सम्मान फैशन मार्केटिंग क्षेत्र में उनके समर्पण, पेशेवर उपलब्धियों और उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है।

यह सम्मान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 10 मार्च को अहमदाबाद में उषा पर्व कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा। पंखुरी सोनी अरविंद फैशन लि से जुड़ी हैं और फैशन रिटेल और मार्केटिंग क्षेत्र में अपने कार्य से लगातार पहचान बना रही हैं। उद्गम विमेन अचीवर अवॉर्ड विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रेरणादायक महिलाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है।

Next Post

विश्वकप के फाइनल में खेलना, मेरे बेहतरीन पलों में एक है: संजू सैमसन

Fri Mar 6 , 2026
कोलकाता, 06 मार्च (वार्ता) टी-20 विश्वकप के सुपर आठ और सेमीफाइनल मुकाबले में मैच विजयी पारी खेलने वाले भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा कि फाइनल में खेलना मेरे सबसे बेहतरीन पलों में एक है। सैमसन रविवार को अपना पहला विश्व कप फाइनल खेलेंगे। सैमसन अहमदाबाद में […]

You May Like