इंदौर: पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के मच्छीबाजार कड़ावघाट में पुरानी रंजिश को लेकर युवक ने अपने 60 वर्षीय चाचा से मारपीट कर डंडा मार दिया। सिर में चोट लगने से बुजुर्ग घायल हो गए. बेटे ने बीच बचाव किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया.
60 वर्षीय लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी घर पर थे, तभी उनके बड़े भाई का बेटा यश सूर्यवंशी वहां पहुंचा और पुराने विवाद को लेकर गाली गलौज करने लगा. विरोध करने पर यश ने लात-घूंसों से मारपीट की और पास पड़ा डंडा उठाकर उनके सिर पर मार दिया, शोर सुनकर बेटा सिल्की पहुंचा और पिता को बचाया. फरियादी की शिकायत पर पंढरीनाथ पुलिस ने यश के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
