इंदौर: शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है. चंदननगर क्षेत्र में रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति के खाते से अलग-अलग बार में 1 लाख 89 हजार 863 रुपए ट्रांसफर कर लिए. शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.
सब्बी हुसैन के इंस्टाग्राम पर 11 अगस्त को शेयर मार्केट में निवेश की लिंक आई थी. लिंक खोलने के बाद खाते से पहले 20 हजार, फिर 48 हजार और 26 हजार रुपए कटे. इसके बाद 13 अगस्त को 25,997, 48,556 और 19,860 रुपए और ट्रांसफर हो गए. इस तरह कुल 1,89,863 रुपए ठगों ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर खाते से निकाल लिए. मामले में चंदननगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है.
Next Post
एडवांस के रुपए मांगने पर युवक को चाकू मारा
Sun Sep 6 , 2026
इंदौर: हॉस्टल का कमरा खाली करने के बाद एडवांस रुपए मांगने पर विवाद हो गया. आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए युवक के दोस्त के सीने में चाकू मार दिया. गंभीर चोट लगने पर भंवरकुआं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. शुभम पटेल के हॉस्टल में हरिओम ने […]

You May Like
-
10 months ago
रुपये में 47 पैसे की बड़ी गिरावट
-
1 year ago
ट्रक की टक्कर से पलटा ऑटो, पांच घायल