एडवांस के रुपए मांगने पर युवक को चाकू मारा

इंदौर: हॉस्टल का कमरा खाली करने के बाद एडवांस रुपए मांगने पर विवाद हो गया. आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए युवक के दोस्त के सीने में चाकू मार दिया. गंभीर चोट लगने पर भंवरकुआं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.

शुभम पटेल के हॉस्टल में हरिओम ने कमरा किराये से लिया था. कमरा खाली करने के बाद हरिओम ने एडवांस रुपए मांगे, इसी बात को लेकर विवाद हुआ. आरोपी ने फरियादी के दोस्त उत्तम चौधरी को गाली देते हुए सीने में बाई तरफ चाकू मार दिया. मामले में पुलिस ने शुभम पटेल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है.

Next Post

नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार: 257 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sun Sep 6 , 2026
गुना: जिले में नशे के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत चांचौड़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की सतर्कता और सटीक नाकाबंदी से युवाओं तक स्मैक पहुँचाने की एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर एक शातिर […]

You May Like