सास अस्पताल से लौटी तो फंदे पर लटकी मिली बहू

उज्जैन। घर में अकेली नवविवाहित बहू में फांसी लगा ली। सास अस्पताल से लौटी तो उसने फंदे पर लटका पाया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। विदित हो कि शहर में आत्महत्या करने वालों का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।

जूना सोमवारिया में रहने वाली जरीना बी ने शाम को अस्पताल गई हुई थी। जब वापस घर लौटी तो उसने अपनी बहू रिजवाना बी पति शाहनवाज 22 साल को कमरे में फंदे पर लटका देखा। रिजवाना ने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। सास ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। रिजवाना को फंदे से उतारा गया और अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। मामले में जीवाजीगंज पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम किया। पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि रिजवाना की अप्रैल 2025 में शादी हुई थी। पति छत्रीचौक पर कटलरी की दुकान लगाता है। मायका महिदपुर में था। घर में कोई परेशानी नहीं थी। रिजवाना ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी वजह स्पष्ट नहीं है। मायके पक्ष के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।

Next Post

बीयर की बोतल से हमला कर युवक की हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

Wed Feb 11 , 2026
इंदौर। विजय नगर क्षेत्र में ऑर्बिट मॉल के पास देर रात हुई मारपीट की घटना ने हत्या का रूप ले लिया. बीयर की बोतल से सिर पर किए गए जानलेवा हमले में घायल युवक गोलू चंद्रवंशी की इलाज के दौरान मौत हो गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए विजय […]

You May Like