
पेरिस, 09 अप्रैल (वार्ता) ब्रिटेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी जैक ड्रेपर ने सीजन के अपने पहले क्ले कोर्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए मोंटे कार्लो मास्टर्स के तीसरे दौर में जगह बना ली हैं।
ड्रेपर ने एक घंटा एक मिनट तक चले मुकाबले में अमेरिका के मार्कोस गिरोन को 6-1, 6-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। ड्रेपर ने मैच के दौरान पांच ऐस और 21 विनर लगाये।
पहले दौर में बाई पाने वाले 23 वर्षीय ड्रेपर का अगले दौर में स्पेन के एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना और अर्जेंटीना के टॉमस मार्टिन एचेवेरी के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।
