लेखिका तस्लीमा नसरीन आ रही
जबलपुर:बंग भाषियों की प्रमुख संस्था सिद्धि बाला बोस लायब्रेरी एसोसियेशन सिटी बंगाली क्लब के शताब्दी वर्ष अंतर्गत आयोजित पहले नाटक के तहत तस्लीमा नसरीन लिखित पुरस्कार प्राप्त उपन्यास लज्जा का मंचन आज रविवार 2 मार्च को सायं 6 बजे से शहीद स्मारक रंगमंच में किया जाएगा।
सचिव प्रकाश साहा ने बताया कि दिल्ली की नवपल्ली नाट्य संस्था द्वारा यह प्रस्तुति दी जाएगी इस अवसर पर लेखिका तस्लीमा नसरीन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेगी । नाटक का मंचन बांग्ला भाषा में होगा।नाटक देखने के लिए प्रवेश पत्र जारी किया गया है।
