विदाई के एक घंटे बाद दुल्हन का अपहरण

नेशनल हाइवे पर फिल्मी स्टाइल में दिया वारदात को अंजाम

अपहरणकर्ताओं का पीछा कर रहीं हैं धरनावदा पुलिस की तीन टीमें

सवाई माधौपुर का दूल्हा, अशोकनगर की है दुल्हन

गुना :जिले में नेशनल हाइवे पर 8 से 10 बदमाशों ने दूल्हे के साथ ससुराल जा रही दुल्हन का अपहरण कर लिया। पूरी वारदात फिल्मी स्टाइल में अंजाम दी गई है। घटना के तुरंत बाद दूल्हा धरनावदा थाना क्षेत्र की रुठियाई चौकी पहुंच गया, जहां से पुलिस की 3 टीमें अपहरणकर्ताओं का पीछा करने के लिए रवाना हो गई हैं।जानकारी के मुताबिक राजस्थान के सवाई माधौपुर निवासी विक्रम बंजारा की बारात 1 मार्च को अशोकनगर गई थी। रविवार सुबह 8.30 बजे लड़की पक्ष ने विदाई की रस्म अदा की।

विक्रम अपनी दुल्हन को लेकर सवाई माधौपुर के लिए रवाना हो गया। लेकिन अशोकनगर से निकलते ही ग्राम रातीखेड़ा के पास एक काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 7 से 8 युवाओं ने विक्रम की बारात को रोकने का प्रयास किया, जिन्हें नजर अंदाज कर बाराती गुना जिले की सीमा में प्रवेश कर गए। यहां से नेशनल हाइवे 46 के रास्ते सवाई माधौपुर जाने के दौरान धरनावदा थाना अंतर्गत ग्राम दुनाई में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दूल्हे के वाहन को ओवर टेक कर लिया।

इसके बाद बदमाश गाड़ी से उतरे ओर दूल्हे की कार के शीशे तोड़कर उसमें बैठे दूल्हा विक्रम सहित अन्य लोगों के साथ मारपीट करने लगे और कार में बैठी दुल्हन को स्कॉर्पियो वाहन में बैठाकर हाइवे के रास्ते ही भाग निकले। बारातियों ने तत्काल नजदीकी रुठियाई पुलिस चौकी का रुख किया। जहां से लगभग 10 मिनट के भीतर ही पुलिस की तीन गाडिय़ां नेशनल हाइवे पर काले रंग की स्कॉर्पियो और एक बाईक सवार युवक का पीछा करने के लिए रवाना हो गई हैं। वारदात के दौरान दूल्हा विक्रम बंजारा के चेहरे पर चोट आई है। सभी बाराती दहशत में बताए जा रहे हैं। पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी हुई है

Next Post

एक माह में 25 नाबालिकों को ढूंढ़कर परिजनों को सौंपा

Sun Mar 2 , 2025
सीधी:पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये गए अभियान मुस्कान के तत्वाधान में पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी अरविन्द श्रीवास्तव तथा जिले के समस्त अनुभागों के पुलिस अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में सीधी पुलिस नें अभियान मुस्कान के तहत माह फरवरी में लापता हुए 25 […]

You May Like

मनोरंजन