एक माह में 25 नाबालिकों को ढूंढ़कर परिजनों को सौंपा

सीधी:पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये गए अभियान मुस्कान के तत्वाधान में पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी अरविन्द श्रीवास्तव तथा जिले के समस्त अनुभागों के पुलिस अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में सीधी पुलिस नें अभियान मुस्कान के तहत माह फरवरी में लापता हुए 25 नाबालिक किशोर एवं किशोरियों को ढूंढ़कर परिजनों के हवाले किया।

अभियान मुस्कान दिनांक 01 फरवरी से 28 फरवरी तक चलाया गया जिसका उद्देश्य गुम हुए नाबालिक किशोर एवं किशोरियों को ढूंढ़कर सकुशल लाना था। जिसमें पुलिस मध्य प्रदेश से 18, गुजरात के अलग -अलग जगह से 03, बिहार से 01, महाराष्ट्र से 01, छत्तीसगढ़ से 01 तथा जम्मू कश्मीर से 01 नाबालिक को ढूंढ़कर लाई । गुमशुदा नाबालिकों में 08 किशोर तथा 17 किशोरियां शामिल है।

Next Post

बदले जाएंगे पुराने सीमेंट के पाइप, कम प्रेशर की समस्या से मिलेगी राहत

Sun Mar 2 , 2025
शाजापुर:कम प्रेशर से पानी आना, पाइप लाइन फूटना और जल वितरण में परेशानी आना, इन समस्याओं से अब नगरवासियों को राहत मिलने वाली है. क्योंकि अब नगर में नई पाइप लाइन डाली जाएगी. जिसमें पुराने सीमेंट के पाइप को हटाकर प्लास्टिक के नए पाईप डाले जाएंगे. जिससे लोगों को पर्याप्त […]

You May Like

मनोरंजन