फॉरेस्ट ने किया आजादी से पूर्व का रास्ता लॉक, 6 गांव के ग्रामीण परेशान

वन विभाग में आज करैरा के ग्राम खैरा कोटिया के रहने वाले 250 से 300 ग्रामीण शिकायत लेकर पहुंचे कि आजादी से पहले के रास्ते को फॉरेस्ट वालों ने बंद कर दिया हैं जिससे 5 हजार से ज्यादा ग्रामवासी परेशान बने हुए हैं, क्योंकि वहीं एक मात्र रास्ता हैं जिससे हम ग्रामीणों का आना जाना हैं, अब हमें सुनसान रास्ते से आना जाना पड़ रहा हैं जो कि बहुत खराब रास्ता हैं। जिस पर एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पाती,कई बार शिकायत के बाद भी यह रास्ता नहीं खोला जा रहा हैं अगर रास्ता नहीं खोला गया तो ग्रामीण आंदोलन, चक्का जाम करने के लिए मजबूर होंगे।

ग्राम खैरा कोटिया एवं अन्य क्षेत्रवासी विधानसभा करैरा जिला शिवपुरी के समस्त ग्रामीणों ने बताया कि हाजीनगर दुमदुमा से छिरारी तक गए रोड से दुमदुमा से लगभग 01 किमी आगे से हमारे गांव खैरा कोटिया के लिए कच्चा मिट्टी एवं मिट्टी का रोड डला हुआ था जो पुश्तैनी रास्ता एवं रोड हैं उक्त रोड हमारे गांव के लिए बहुत पुराना रोड था। रोड हमारे पुरखों के संमय से ही डला है। गांव के समस्त ग्रामवासी एवं अन्य ग्रामवासी छिरारी, खैरा कोटिया, आंदर, बांसगढ, दावर अली, छिलरी आदि उक्त रोड़ से ही आते जाते है एवं गांव के किसान, मजदूर तथा मवेशी चराने वाले भी इसी रास्ता जंगल एवं बाजार के लिए आते जाते हैं।

Next Post

25 साल से फरार मोनिका कपूर CBI की हिरासत में: अमेरिका से भारत वापस लाई जाएगी, जानें कौन है यह महिला और क्या है पूरा मामला

Wed Jul 9 , 2025
मोनिका कपूर पर बैंक धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का आरोप; 1999 से सीबीआई की ‘मोस्ट वांटेड’ सूची में शामिल थी, प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू। नई दिल्ली, 9 जुलाई, 2025 (नवभारत): लगभग 25 वर्षों से कानून से भाग रही मोनिका कपूर, जिसे सीबीआई अपनी ‘मोस्ट वांटेड’ भगोड़ा सूची में रखे हुए थी, […]

You May Like