मजदूर संघ जिला इकई द्वारा श्रमिक सम्मेलन का आयोजन

ब्यावरा। स्थानीय कृषि उपज मंडी में मजदूर संघ जिला इकाई द्वारा श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें अतिथि जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, सदस्य शामिल हुए. वक्ताओं ने संगठन के कार्यो, उपलब्धियों को विस्तार से रखा.

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार रहे. विशिष्ट अतिथि कुलदीप सिंह गुर्जर प्रदेश महामंत्री भारतीय मजदूर संघ, श्रीमती मेघा दुबे संभाग प्रभारी, उदय सिंह चौहान आरएसएस विभाग कार्यवाह, पवन मेहता प्रदेश संयोजक पर्यावरण मंच, गोपाल प्रसाद शर्मा उपस्थित रहे. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना ने की. राज्यमंत्री श्री पंवार ने मजदूर संघ के कार्यो एवं उपलब्धियों को रखते हुए प्रभावी उद्बोधन दिया. संचालन संजय शेखर शर्मा ने किया. इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ, राज्य कर्मचारी संघ, सेवानिवृत्त पेंशनर महासंघ, विद्युत पेंशनर संघ, विद्युत आउटसोर्स कर्मचारी संघ, वरिष्ठ नागरिक परिसंघ, रोजगार सहायक संघ, नगर पालिका महासंघ, के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, कर्मचारी उपस्थित रहे. इस दौरान सेवानिवृत्त पेंशनर महासंघ द्वारा ब्यावरा तहसील के तहत आने वाले ग्राम बुढ़ाखेड़ा के लिए पेयजल हेतु एक हजार लीटर क्षमता की पानी टंकी भेंट की गई.

 

 

Next Post

सर्व समाज ने सतना बंद की अपील कर किया प्रदर्शन

Mon Feb 2 , 2026
सतना: यूजीसी के नए प्रावधानों पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा भले ही फौरी तौर पर रोक लगा दी गई हो, लेकिन इसके विरोध का आक्रोश थामने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में यूजीसी नियम वापस लेने की मांग को लेकर सर्व समाज द्वारा रविवार को बंद का आह्वान […]

You May Like