विदेशों मेहमानों ने 56 दुकान में मालवा के व्यंजनों का उठाया लुत्फ

इंदौर:इंदौर में 9 जून से 13 जून तक आयोजित होने वाले ब्रिक्स देशों के महत्वपूर्ण कृषि सम्मेलन में शामिल होने आये विदेशों मेहमानों ने इंदौर के प्रसिद्ध 56 दुकान में मालवा के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया. राज्य शासन द्वारा मेहमानों का स्वागत पुष्पवर्षा से किया गया.ब्राजील, इथोपिया, इण्डोनेशिया, दक्षिण अफ्रिका आदि देशों से 56 दुकान पहुंचे मेहमानों ने मालवी व्यंजन शिंकजी, दही बड़ा, शाही पोहा, कचौड़ी, पेटिस, साबूदाने की खिचड़ी आदि व्यंजनों का लुत्फ लिया.

व्यंजनों में हाईजीन का विशेष ध्यान रखा गया. उनके स्वागत के लिये शास्त्रीय संगीत की महफिल भी सजाई गई. इतिहासकार जफर अंसारी सहित श्रवण जोशी ने विदेशी मेहमानों को मालवी व्यंजनों के फूड के बारे में जानकारी दी। साथ ही देवी अहिल्या की नगरी इंदौर के इतिहास से भी रूबरू कराते हुए बताया कि इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर है. इस मौके पर नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, स्मार्ट सिटी के सीईओ अर्थ जैन सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे.

परंपराअनुसा सजाया
56 दुकान संघ के पदाधिकारियों ने आतिथ्य परम्परा के अनुसार सभी मेहमानों का आत्मीय स्वागत कर उन्हें मालवी व्यंजन परोसे. मेहमानों के स्वागत के लिये 56 दुकान के परिसर को विशेष तौर पर सजाया गया. विदेशी मेहमानों ने मालवी व्यंजनों के लुत्फ उठाने के साथ 56 दुकानों के इतिहास के बारे में भी जानकारी प्राप्त की. मेहमानों को भाषा की सुगमता हेतु प्रशासन द्वारा बहुभाषी अनुवादकों की व्यवस्था भी की गई है.

Next Post

दिपिका और अतनु दास की अगुवाई में 16 सदस्यीय भारतीय दल तीरंदाजी विश्वकप स्टेज 3 में लेंगे हिस्सा

Tue Jun 9 , 2026
अंताल्या (तुर्की) (वार्ता) ओलंपियन दीपिका कुमारी और अतनु दास मंगलवार को शुरू होने वाले तीरंदाजी विश्व कप 2026 स्टेज 3 में 16 सदस्यीय भारतीय टीम की अगुवाई करेंगी। यह चार स्टेज वाले आर्चरी वर्ल्ड कप 2026 सर्किट का दूसरा आखिरी पड़ाव है; इसके बाद जुलाई में मैड्रिड में आखिरी स्टेज […]

You May Like