मेरी और धालीवाल की योजना 10वें ओवर तक बल्लेबाजी करने की थी: हर्ष ठाकर

नयी दिल्ली 13 फरवरी (वार्ता) कनाडा के मध्यम क्रम के बल्लेबाज हर्ष ठाकर ने शुक्रवार को कहा कि मेरी और नवनीत धालीवाल की योजना 10 ओवर तक बल्लेबाजी करने की थी और कोच का भी यहीं मैसेज था। कनाडा के बल्लेबाज ठाकर ने पहली पारी के बाद कहा, “ मुझे लगता है कि हमारा स्कोर बराबर है, यहां 150 बुरा नहीं है। जब आप बैक ऑफ लेंथ गेंदबाजी करते हैं, तो गेंद थोड़ी रुकती है और थोड़ी टू-पेस खेलती है। मेरी और धालीवाल की योजना 10वें ओवर तक बल्लेबाजी करने की थी और कोच का यही मैसेज था। जाहिर है, एक टी-20 मैच में, आपको पॉजिटिव रहना होता है।

मैंने अपनी पहली कुछ गेंदों पर थोड़ा समय लिया, लेकिन एक बार जब मैं जम गया, तो मैं और अधिक आक्रामक तरीके से खेल पाया। उन्होंने कहा कि जब आप पर दबाव में होते है तो आपको शांत बनाये रखना होता हैं। अगर आप उस पर टिके रहते हैं, तो बाकी सब कुछ अपने आप ठीक हो जाता है।” हर्ष ठाकर ने 41 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने कनाडा की ओर से सर्वाधिक रन बनाये। उन्होंने नवीनीत धालीवाल के साथ 58 रनों की तथा श्रेयस माव्वी के साथ 33 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। जिसकी बदौलत कनाडा 150 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब हो सका।

Next Post

टी-20 विश्वकप: कनाडा ने यूएई को दिया 151 रनों का लक्ष्य

Fri Feb 13 , 2026
नयी दिल्ली 13 फरवरी (वार्ता) हर्ष ठक्कर (50) और नवनीत धालीवाल (34 ) के दमदार प्रदर्शन की बदौलत कनाडा ने शुक्रवार को टी-20 विश्वकप के 20वें मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ सात विकेट पर 150 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।आज यहां कनाडा ने टॉस जीतकर पहले […]

You May Like