तेज रफ्तार हादसे में दो युवक गंभीर घायल

सिंगरौली । बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिमुला गेट गोंदवाली के सामने आज रविवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रहे एक ट्रेलर वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना जोरदार था कि टक्कर के बाद दोनों युवक दूर जा गिरे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों की मदद करते हुए पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बरगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर नाराजगी जताई है।

Next Post

मोरवा में सफाई कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान 

Sun Jun 14 , 2026
सिंगरौली । जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के बिरला कॉलोनी में संविदा पर सफाई कार्य करने वाले एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गजेंद्र वाल्मीकि उर्फ गज्जू पिता स्व. रामजी लाल उम्र लगभग 55 वर्ष के रूप में […]

You May Like