कुबेरेश्वर धाम के गेट बंद होने से व्यापारी आक्रोशित

सीहोर। कुबेरेश्वरधाम के गेट नंबर 1 और 2 बंद किए जाने के बाद स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी देखने को मिली. सोमवार को बड़ी संख्या में व्यापारी धाम परिसर के बाहर एकत्रित हुए और गेट पुन: खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.

व्यापारियों का कहना है कि मुख्य प्रवेश द्वार बंद होने से उनकी दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही लगभग बंद हो गई है, जिससे आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है. व्यापारियों ने बताया कि उन्होंने कुबेरेश्वरधाम में आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए लाखों रुपये का निवेश कर दुकानें संचालित की हैं. गेट बंद होने के कारण उनके व्यापार पर असर पड़ा है. कई दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. व्यापारियों ने प्रशासन के माध्यम से अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा. इस दौरान व्यापारी जमकर नारेबाजी भी करते रहे.

इस मामले में विठलेश सेवा समिति के समीर शुक्ला ने बताया कि आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों के तहत धाम परिसर में कॉरिडोर निर्माण एवं अन्य व्यवस्थाओं का कार्य चल रहा है. इसी कारण सुरक्षा और निर्माण कार्यों को ध्यान में रखते हुए फिलहाल गेट नंबर 1 और 2 बंद किए गए हैं. वहीं मंडी थाना प्रभारी सुनील मैहर ने बताया कि व्यापारियों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा था। प्रशासन द्वारा उनकी बात सुनी गई, जिसके बाद व्यापारियों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया था.

 

 

Next Post

एटीएम फ्राड के जरिए 76 हजार पार

Wed Jun 10 , 2026
सतना: मदद के बहाने एटीएम का पिन पूछने के बाद खाते से दो बार में 76 हजार रु पार कर दिए गए. पीडि़त फरियादी द्वारा घटना की शिकायत थाने में की गई. जिसके आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश शुरु कर दी गई है.जिले के रामपुर बघेलान थाना अंतर्गत […]

You May Like