दूसरे दिन भी 81 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से चली आंधी

इंदौर: शहर में आज मौसम ने दूसरे दिन भी आंधी तूफान से रूबरू करवाया। नो तपा के अंतिम दो दिनों में मौसम ने करवट बदली और गर्मी से राहत मिली, लेकिन शहर में आंधी तूफान ने आज भी तबाही मचाई. इस कारण आज भी कई जगहों पर पेड़ गिरने और बिजली गुल होने की जानकारी मिली है. इस कारण शहर में जन जीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया.शहर में रोहिणी के नो तपा में अंतिम आठवें और आज नवमें मौसम में अचानक करवट ली.

शहर में आज भी कल की तरह आंधी तूफान का दबाव बना रहा और आज भी 81 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चली. आंधी के कारण सड़कों पर 15 से 25 ऊंचे धूल के गुबार उड़ते नजर आए. इसके बाद कई इलाकों में हल्की बारिश हुई और मौसम सुहावना हो गया और आमजन को गर्मी से राहत मिली, लेकिन आंधी तूफान से जन जीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त भी हो गया. यह बात और है कि कई इलाकों में आज भी करीब 100 स्थानों पर पेड़ उखड़ने या पेड़ों की टहनियां टूटने की जानकारी मिली है.

दूसरी ओर कल की तरह आज भी अधिकांश इलाकों बिजली गुल होने से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा. साथ ही आंधी से यातायात के हाल शहर में कल जैसे ही उत्पन्न हो गए. जो जहां था वहीं रुक गया, खास कर दो पहिया वाहन चालक ज्यादा परेशान हुए, क्योंकि उनकी आंखों में धूल जाने से सामने कुछ नजर नहीं आ रहा था. इस कारण कई सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई. बताया जा रहा है कि शहर के लगभग सभी इलाकों में आज भी बिजली डेढ़ से दो घंटे तक गुल रही और उमस और पसीने से लोग घर दफ्तरों में परेशान होते रहे.

सामान्य से 2 डिग्री कम रहा तापमान

वहीं, आज दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा. आज तापमान 38.2 डिग्री दर्ज हुआ, वही रात का तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री कम 22.1 डिग्री दर्ज हुआ है. तापमान के दृष्टि से देखे तो पिछले चार पांच दिनों से सूरज के तेवर में नरमी आई है और पारा सामान्य ही रहा है. रात की गर्मी से लोगों को राहत मिली है और पिछले तीन दिनों से रात में ठंडी हवाओं का दौर चल रहा है.

Next Post

पुजारी-श्रद्धालु पहुंचे कलेक्ट्रेट, सख्त कार्रवाई की मांग

Wed Jun 3 , 2026
इंदौर:देवगुराड़िया स्थित प्राचीन शिव मंदिर में कथित तोड़फोड़ और व्यवस्थाओं को लेकर विवाद एक बार फिर तूल पकड़ गया है. मंगलवार को मंदिर के पुजारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की.इस दौरान पुजारी मंदिर परिसर से […]

You May Like