एमपी बोर्ड परीक्षा के उपाध्यक्ष पहुंचे दमोह, परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा

दमोह। माध्यमिक शिक्षा मंडल के उपाध्यक्ष व्ही श्रीनिवास राव के द्वारा बुधवार को दमोह के परीक्षा केंद्रों व परीक्षा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया.साथ में जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमा व जिला परीक्षा प्रभारी मनीष कुमार नेमा साथ में रहे. बता दें कि मंडल उपाध्यक्ष ने सर्वप्रथम जेपीबी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया. इस उपरांत उत्कृष्ट विद्यालय दमोह के कंट्रोल रूम व परीक्षा केंद्र, सरस्वती स्कूल दमोह, बांसा तारखेडा व शासकीय हायर सेकेंडरी कुमेरिया का भी निरिक्षण किया.12वीं कक्षा के रसायन, इतिहास, व्यवसायिक अध्ययन, पशुपालन और होम मैनेजमेंट परीक्षा में 6991 छात्र दर्ज थे. जिसमें से 6899 उपस्थित हुए 90 छात्र अनुपस्थित रहे.

Next Post

बजट 2026-27 ऐतिहासिक और विकासोन्मुख : हेमंत खंडेलवाल

Wed Feb 18 , 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने मध्यप्रदेश बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक बजट बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत 4 लाख 38 हजार 317 […]

You May Like