खेत के गहरे गड्ढे में गिरा 5 साल का मासूम, मौत

सिवनी। बरघाट से लगभग 2 किलोमीटर दूर मानेगांव कला में गुरुवार की शाम खेत के एक गहरे कुआंनुमा गड्ढा में मासूम बालक के गिर जाने से मौत हो गई। बालक की मौत की खबर से परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है, वही गांव में शोक की लहर फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोपहर 2 बजे 5 वर्षीय बालक निहाल ठाकुर पिता ज्वाला सिंह ठाकुर खेलने गया था। खेत के टाके में खेलते खेलते गिर गया, बारिश के चलते खेत के टांका में लबालब पानी भरा हुआ था। परिजनों को जब बालक शाम 4.30 बजे तक कहीं नजर नहीं आया तो वह चिंतित हो उठे और बालक की तलाश में जुड़ गए, वही खेत के पास पानी से भरे गहरे गड्ढे के समीप मासूम बालक की चप्पल उन्हें नजर आई और बालक कहीं भी नहीं दिखा।

उक्त घटना की जानकारी उन्होंने गांव वालों को दी। गड्ढे में जब कुछ लोग बालक की तलाशी में नीचे उतरे और उन्हें वहां पानी में दबे बालक का शव मिला।

Next Post

DNA रिपोर्ट से सुलझा पितृत्व बलात्कार के दोषी को 11 साल की सजा

Thu Jul 10 , 2025
पन्ना। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बलात्कार के मामले में आरोपी रमेश पिता सुंदरलाल (उम्र 43) को 11 साल के सश्रम कारावास और 75 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपी ने 6 जून 2023 को पीड़िता के घर में घुसकर उसकी इच्छा के विरुद्ध बलात्कार किया और […]

You May Like

मनोरंजन