मवेशी को बचाने के चक्कर में पिकअप ने तीन को कुचला

जबलपुर:गोसलपुर थाना अंतर्गत बुढ़ागर चौराहा के पास मवेशी को बचाने के चक्कर में पिकअप चालक ने तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीनों को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।पुलिस के मुताबिक मोह. शकील 33 वर्ष निवासी ठक्कर ग्राम किलकारी गार्डन हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कंडेक्टरी करता है। बुढ़ागर में फैजान के यहां आया था.

उसके साथ खलील , शकील, अजय कुशवाहा, जफर, शब्बीर भी साथ में थे, बुढ़ागर चौराहा के पास सभी आपस में बात कर रहे थे तभी जबलपुर तरफ से आ रही लोडिंग पिकअप क्रमांक एमपी 20 जीबी 4924 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये आया जो रोड़ पर जानवर सामने आने से जानवर को बचाने के चक्कर में उसके तरफ जफर, शब्बीर, अजय को टक्कर मार दिया जिससे तीनों को हाथ पैर सिर एवं शरीर में चोटें आयीं।

Next Post

महर्षि महेश योगी की वैदिक विरासत पर पत्रकारिता का सम्मान

Tue Jan 13 , 2026
जबलपुर: नर्मदा के माटी के गौरव पुत्र महर्षि महेश योगी ने दुनिया के 200 देशों में भारतीय वैदिक संस्कृति और भावातीत ध्यान को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया। उपरोक्त विचार महर्षि महेश योगी की 109वी जयंती पर 24 वें महर्षि पत्रकारिता सम्मान समारोह में अतिथियों ने व्यक्त किये। कार्यक्रम के […]

You May Like