उमरिया में कांग्रेस ने शुरू किया वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान

उमरिया/मानपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

जिला अध्यक्ष इंजीनियर विजय कोल ने बताया कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार यह अभियान 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। उमरिया जिले से एक लाख से अधिक हस्ताक्षर इकट्ठा कर महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन के साथ भेजे जाएंगे, जिसमें वोट चोरी करने वाले दोषियों को सत्ता से हटाने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की पकड़ मजबूत है, लेकिन वोट चोरी के कारण चुनाव हार जाते हैं। इसलिए हर कार्यकर्ता को मतदाता सूची पर नजर रखनी होगी और आगामी विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करनी होगी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता एवं अभियान प्रभारी पुष्पराज सिंह एडवोकेट ने कहा कि यह अभियान केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि लोकतंत्र में वोट चोरी रोकने का संवेदनशील प्रयास है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे हस्ताक्षर अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और लोकतंत्र की पवित्रता बनाए रखें।

हस्ताक्षर अभियान के जिला प्रभारी पुष्पराज सिंह बनाए गए। कार्यक्रम का संचालन उमरिया ब्लॉक अध्यक्ष शिशुपाल यादव ने किया। इसमें वरिष्ठ नेता सुखराज सिंह और अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Next Post

डीआरएम ने खंडवा स्टेशन का निरीक्षण किया

Sat Sep 20 , 2025
खंडवा। भुसावल मंडल के डीआरएम पुनीत अग्रवाल शुक्रवार खंडवा स्टेशन पर मंडल के अधिकारियों की टीम साथ निरीक्षण के लिए पहुंचे इस दौरान रेल समिति सदस्य मनोज सोनी प्रवक्ता सुनिल जैन ने डीआरएम से मुलाकात कर खंडवा स्टेशन री डेवलपमेंट के संबंध में डिजाइन एवं प्लानिंग से जनप्रतिनिधियों को अवगत […]

You May Like