बसों में चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, 20 लाख के जेवर बरामद

छतरपुर। कोतवाली पुलिस ने बसों में सफर करने वाले यात्रियों के बैग से चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। इस गिरोह पर पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

मामला तब सामने आया जब बस स्टैंड से यात्रा कर रहे हरपालपुर निवासी प्रिंस गुप्ता की पत्नी के बैग और भोपाल निवासी नीलम वर्मा के ट्रॉली बैग से जेवर चोरी हो गए। दोनों मामलों में कोतवाली थाना में भारतीय न्याय संहिता के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए थे।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साक्ष्य जुटाए और गिरोह की पहचान की। जांच में सामने आया कि यह गिरोह बसों और ट्रेनों में यात्रियों के सामान को निशाना बनाता था। पुलिस ने इकबाल अली, छोटू राईन उर्फ इसराईल, समीर राईन, शाहरुख और रुक्साना उर्फ जाहिना बेगम को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के निवासी हैं।

आरोपियों के पास से सोने के मंगलसूत्र, हार, बाली, नथ, चूड़ियां, अंगूठियां, झुमकी, कंगन, चेन, पेंडल सहित बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। बरामद संपत्ति की कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, गिरोह का मास्टरमाइंड अरबाज अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। वह जालौन जिले का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, अवैध हथियार, चोरी, डकैती के प्रयास सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। समीर के खिलाफ भी हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने जैसे अपराध दर्ज हैं।

Next Post

शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फुर्र हुई दुल्हन, बिचौलिए के जरिए हुआ था रिश्ता; पीड़ित परिवार पहुंचा थाना

Tue Apr 28 , 2026
छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा कॉलोनी में एक कथित लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। यहां किराए के मकान में रहने वाले मनोज अहिरवार की शादी 24 अप्रैल को एक बिचौलिए के माध्यम से कराई गई थी। शादी के महज दो दिन बाद दुल्हन गहने लेकर फरार […]

You May Like