
छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा कॉलोनी में एक कथित लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। यहां किराए के मकान में रहने वाले मनोज अहिरवार की शादी 24 अप्रैल को एक बिचौलिए के माध्यम से कराई गई थी। शादी के महज दो दिन बाद दुल्हन गहने लेकर फरार हो गई।
जानकारी के अनुसार, शादी के बाद दुल्हन को महाराजपुर बाजार ले जाया गया था। वहीं से वह मौका पाकर जेवरात लेकर गायब हो गई। जब काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला, तो परिजनों को ठगी का अहसास हुआ।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मंगलवार, 28 अप्रैल को दोपहर करीब 2:30 बजे सिविल लाइन थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रथम दृष्टया मामला शादी के नाम पर ठगी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस बिचौलिए और फरार दुल्हन की तलाश में जुट गई है।
